अवैध असलहों के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध असलहों के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हृदयपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात सारनाथ थाना क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हृदयपुर अंडरपास की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश मिश्रा (32 वर्ष) पुत्र कमलेश चंद्र मिश्रा, निवासी हीरामनपुर, थाना सारनाथ के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल (32 बोर), चार जिंदा कारतूस (32 बोर), सात खोखा कारतूस (32 बोर), एक जिंदा कारतूस (9 एमएम) तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के बाद पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना सारनाथ पर मुकदमा अपराध संख्या 0326/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/7/25 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह, बुद्धराज प्रजापति, अनुज कुमार शुक्ला, अमरजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव तथा कांस्टेबल पंकज सिंह, सुमित कुमार, मुन्ना यादव और आशुतोष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   आरएसएस:  सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण की शताब्दी यात्रा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *