इंजन पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा

इंजन पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के आउटर पर शनिवार सुबह बनारस-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन के इंजन पर चढ़ने से एक युवक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे कई चोटें भी आईं।

rajeshswari


घटना के बाद ट्रेन का पेंटोग्राफ डाउन हो गया और ट्रेन रुक गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने घायल युवक को मंडलीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर ‘गोविंद कुमार’ और ‘गांव हरहुआ’ गुदा हुआ मिला है, जिसके आधार पर परिजनों की तलाश की जा रही है। युवक के पेट का हिस्सा झुलस गया है, जबकि हाथ और पीठ पर भी चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़े   बनारस के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, हज खर्च में 18,299 रुपये की होगी बचत, जानिए कैसे?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *