वाराणसी से स्पाइसजेट की उड़ानें बंद

वाराणसी से स्पाइसजेट की उड़ानें बंद

25 जून से नहीं मिलेगी सेवा, यात्रियों की बढ़ी चिंता

वाराणसी (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 25 जून से वाराणसी से अपनी सभी नियमित यात्री सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। वर्तमान में कंपनी केवल मुंबई-वाराणसी-मुंबई सेक्टर पर उड़ान संचालित कर रही है, जिसे भी अगले सप्ताह से समाप्त कर दिया जाएगा।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले स्पाइसजेट वाराणसी से दिल्ली, पुणे और मुंबई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित करती थी, लेकिन समय के साथ सभी सेवाएं बंद कर दी गईं। मुंबई रूट के बंद होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का कोई नियमित यात्री संचालन नहीं रहेगा।
उधर, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने भी कई रूटों पर उड़ानों में कटौती की है। विभिन्न एयरलाइंस की करीब 12 उड़ानें पहले ही प्रभावित हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उड़ानों की संख्या कम होने से हवाई किराया बढ़ सकता है और यात्रियों को सीटों की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Dussehra 2023: यहां 3 पीढ़ियों से बनाया जा रहा रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *