प्रेमी संग पकड़े जाने पर तीन मंजिला भवन से कूदी युवती

प्रेमी संग पकड़े जाने पर तीन मंजिला भवन से कूदी युवती

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में एक 20 वर्षीय युवती ने तीन मंजिला भवन से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, युवती अपने परिचित युवक के साथ नगवा पार्क की ओर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके परिजनों की नजर दोनों पर पड़ गई। परिजन युवती को अपने साथ ले जाने लगे, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भागी और घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तीन मंजिला भवन पर चढ़ गई। इसके बाद उसने ऊपर से छलांग लगा दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान कशिश (20) के रूप में हुई है। उसके पिता राजकुमार सोनार की दुकान पर कार्य करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी थी, जिसमें कशिश सबसे बड़ी थी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक युवक से पिछले करीब एक वर्ष से युवती की नजदीकियां थीं। युवक दूसरी बिरादरी का होने के कारण परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था।

घटना की सूचना पर नगवा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *