चंदौली : STF ने ट्रक से 505 किलो गांजा किया बरामद

चंदौली : STF ने ट्रक से 505 किलो गांजा किया बरामद

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

चंदौली (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र से दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 505 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है।

rajeshswari

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव निवासी सासाराम (बिहार) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से गांजे के अलावा एक ट्रक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कार्रवाई मंगलवार को चंदौली के कटरिया अंडरपास, थाना मुगलसराय क्षेत्र में की गई।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मसाला और लोहे के एंगल के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ वाराणसी इकाई ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सगे भाई हैं और बरामद ट्रक सुरेंद्र सिंह यादव का है। दोनों पहले रायपुर (छत्तीसगढ़) गए, जहां ट्रक में लोहे का एंगल और मसाला लोड किया। इसके बाद ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर उसे ट्रक में सामान के बीच छिपाया और बिहार ले जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि उनका नेटवर्क बिहार के साथ-साथ बलिया, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी तक फैला हुआ है।

इस मामले में थाना मुगलसराय में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज : पितृ विसर्जन करने जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *