लूट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लूट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

न्यायालय से जेल भेजा गया

वाराणसी । मंडुवाडीह थाना पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेशपुर निवासी कुंदन गौड़ (27) पुत्र मस्तु प्रसाद के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 458/2019 में धारा 392, 411 एवं 414 आईपीसी के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

बुधवार को लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सचान ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कुंदन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   अधिवक्ताओं का पांच दिवसीय धरना समाप्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *