आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय : संजय गुप्ता

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय : संजय गुप्ता

प्रयागराज  (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी 26 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में अपराह्न तीन बजे होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

rajeshswari


यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अवधेश गुप्ता ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि काशी प्रांत के अंतर्गत काशी और प्रयागराज में संविधान हत्या दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रयागराज कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता करेंगे।


संजय गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था। उस दौरान संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर प्रहार किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना है।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करती है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को आपातकाल के दौर की वास्तविकताओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की गरिमा के प्रति समाज में जागरूकता बनी रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहभागिता करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   यूपी ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की अब "नो इंट्री"
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *