गड्ढे में मिला युवक का शव

गड्ढे में मिला युवक का शव

बस्ती (जनवार्ता)। गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव निवासी एक युवक का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, महुआ डाबर गांव निवासी सत्यम सिंह (22) पुत्र इन्द्रसेन सिंह का शव बभनान कस्बे में रेलवे गेट संख्या-221 के निकट रेलवे लाइन से करीब 20 मीटर दूर एक गड्ढे में पड़ा मिला। गड्ढे में पानी नहीं था, लेकिन वहां खून के धब्बे पाए गए। मृतक के मुंह से भी खून निकल रहा था तथा शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।


परिजनों ने बताया कि सत्यम बुधवार सुबह अपने दो साथियों के साथ घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि उसका शव रेलवे गेट के समीप पड़ा है। सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।


सूचना पर पहुंची गौर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि नशे की हालत में गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े   लोकसभा चुनावों से पहले घटेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? क्या है…


थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष पैकोलिया अजय यादव ने कहा कि क्षेत्राधिकार को लेकर कोई विवाद नहीं है और घटनास्थल जिस थाना क्षेत्र में आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सत्यम सिंह दिल्ली में रहकर रोजगार करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था तथा अविवाहित था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *