वाराणसी रोपवे का किराया तय, कैंट से गोदौलिया तक सफर के लिए देने होंगे 50 रुपये

वाराणसी रोपवे का किराया तय, कैंट से गोदौलिया तक सफर के लिए देने होंगे 50 रुपये

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर की महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और वर्तमान में इसका ट्रायल जारी है। इसी बीच प्रशासन ने रोपवे के लिए किराया संरचना को अंतिम रूप दे दिया है। रोपवे के संचालन शुरू होने के बाद वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक की पूरी यात्रा के लिए यात्रियों को 50 रुपये किराया देना होगा।

rajeshswari


वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि 4.2 किलोमीटर लंबे इस रोपवे मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है। सबसे कम किराया 8 रुपये रखा गया है, जो विद्यापीठ स्टेशन से रथयात्रा स्टेशन तक के सफर पर लागू होगा।


उन्होंने बताया कि नियमित यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट पास की व्यवस्था भी की गई है। स्मार्ट पास धारकों को कैंट से गोदौलिया तक की यात्रा 40 रुपये में उपलब्ध होगी। प्रशासन का मानना है कि रोपवे के संचालन से शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात दबाव कम होगा और यात्रियों का समय बचेगा।


अधिकारियों के अनुसार कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर रोपवे के जरिए मात्र 15 से 16 मिनट में पूरा हो जाएगा, जबकि सड़क मार्ग से जाम की स्थिति में यही दूरी तय करने में 30 से 45 मिनट तक का समय लग जाता है।


वीडीए ने किराया दरों में प्रतिवर्ष वृद्धि का भी प्रावधान किया है। निर्धारित शुल्क में प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर लॉकर रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। टिकटधारकों को शुरुआती दो घंटे तक सामान रखने की सुविधा निःशुल्क मिलेगी। इसके बाद 15 किलोग्राम तक के सामान पर 50 रुपये प्रति घंटा की दर से शुल्क लिया जाएगा।
रोपवे परियोजना के शुरू होने के बाद शहरवासियों और पर्यटकों को तेज, सुगम और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का नया विकल्प उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़े   कांग्रेसियों के पुतला दहन का कार्यक्रम फेल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *