1.10 करोड़ के 439 किलो गांजा संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

1.10 करोड़ के 439 किलो गांजा संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 439 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में की गई।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत यादव उर्फ पहलवान पुत्र परमेश्वर यादव निवासी ग्राम जबरैला, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में मध्य प्रदेश के गुना जिले में भी निवास कर रहा था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा के रायगढ़ा क्षेत्र से एक डीसीएम वाहन में भारी मात्रा में गांजा लादकर सोनभद्र होते हुए मिर्जापुर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ प्रयागराज इकाई ने मड़िहान पुलिस के सहयोग से पचोखरा-कासोपुर तिराहा स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान डीसीएम वाहन संख्या यूपी-72 एटी-5969 में प्लास्टिक के खाली कैरेटों की आड़ में छिपाकर रखे गए 439 किलोग्राम गांजा को बरामद कर चालक अमरजीत यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा डीसीएम वाहन, एक मोबाइल फोन तथा 1030 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह के लिए काम करता है, जो ओडिशा से गांजा लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता है। उसने खुलासा किया कि वाहन मालिक अभिषेक शुक्ला उर्फ गुरुजी के कहने पर वह रायगढ़ा गया था, जहां राजत सिंह और शुभम सिंह नामक व्यक्तियों ने वाहन में गांजा लोड कराया था। आरोपी ने बताया कि वह कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है और गांजे की एक खेप सुरक्षित पहुंचाने के एवज में उसे एक लाख रुपये तक पारिश्रमिक मिलता था।

इसे भी पढ़े   शिक्षक नेताओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में स्नेह होली मिलन समारोह आयोजित

इस मामले में मड़िहान थाना, मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है तथा आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *