जाम से राहत के लिए उतरे ट्रैफिक वालंटियर

जाम से राहत के लिए उतरे ट्रैफिक वालंटियर

समस्तीपुर (जनवार्ता)। शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक वालंटियर सेवा शुरू की है। पहले चरण में 20 वालंटियरों की तैनाती की गई है, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में यातायात व्यवस्था संभालेंगे। आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

rajeshswari


स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनीता राम ने ट्रैफिक वालंटियरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। शुरुआती चरण में स्टेशन चौक और आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सभी वालंटियर वर्दी में तैनात रहेंगे और प्रशासन के साथ मिलकर यातायात संचालन में सहयोग करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस व्यवस्था से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नाइट क्लीनर कर्मियों को यूनिफॉर्म और परिचय-पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर यातायात थानाध्यक्ष राकेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी नदी में गिरी,4 घायल जवानों में दो हालत नाजुक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *