डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जन स्वाभिमान दिवस रैली को सेवापुरी से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जन स्वाभिमान दिवस रैली को सेवापुरी से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

वाराणसी (जनवार्ता) । डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के हजारों कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए। कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान से बसों और चार पहिया वाहनों का काफिला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर के लिए रवाना हुआ।

rajeshswari

रैली के लिए रवाना होने से पूर्व अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल ने हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन स्वाभिमान दिवस रैली को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल संबोधित करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार में सहयोगी दल के रूप में अपना दल (एस) आगामी विधानसभा चुनाव भी गठबंधन के साथ लड़ेगा और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, वीरेंद्र पटेल, राजनाथ पटेल, शिवपूजन सिंह, शिवमोहन पटेल, डॉ. सुनीता पटेल, सियाराम पटेल, पप्पू सोनकर, राजू सोनकर, मनोज पाल, गणपत राजभर, सचिन पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : छात्रा से छेड़खानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *