यूपी टीईटी शुरू, केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

यूपी टीईटी शुरू, केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से जनपद के 68 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। पांच पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 1,60,429 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

rajeshswari


एडीएम सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली प्रत्येक पाली में 33,139 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
तीन जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक तथा दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। दोनों पालियों में 33,140-33,140 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अंतिम दिन चार जुलाई को केवल सुबह की एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 27,871 अभ्यर्थी शामिल होंगे।


परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में खोला गया। केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। सभी परीक्षा केंद्रों और परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है।

इसे भी पढ़े   अपर पुलिस आयुक्त ने की अपराध नियंत्रण पर गोष्ठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *