महिला से दुष्कर्म का आरोपी रिक्शा चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म का आरोपी रिक्शा चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

अलीगढ़ (जनवार्ता)। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में होटल के कमरे में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित रिक्शा चालक को पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, पीड़िता को रिक्शा चालक सुभान देर रात नीलकंठ होटल लेकर गया। महिला के होटल के कमरे में प्रवेश करते ही आरोपी जबरन कमरे में घुस गया, अंदर से कुंडी बंद कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर बन्नादेवी थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुभान के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई बन्नादेवी थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर में स्मार्ट सेंसर से होगी जलभराव पर नजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *