यूपी पुलिस : 194 इंस्पेक्टर गैर जनपद स्थानांतरित

यूपी पुलिस : 194 इंस्पेक्टर गैर जनपद स्थानांतरित

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 194 निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के गैर जनपद तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

rajeshswari

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति एवं अनुमोदन के बाद समयावधि पूर्ण कर चुके निरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से विभिन्न कमिश्नरेट एवं जोन में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। यह निर्णय पुलिस स्थापना बोर्ड की 30 जून  को आयोजित बैठक में लिया गया।

आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं कमिश्नरेट में तैनात निरीक्षक शामिल हैं, जिन्हें प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत नई तैनाती दी गई है।

आईजी स्थापना की ओर से जारी इस आदेश के बाद संबंधित पुलिस इकाइयों को स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक तबादला सूची को पुलिस विभाग में नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : युवकों ने की किशोरी से सामूहिक दरिंदगीआंधी-बारिश से बचने रुकी मासूम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *