वाराणसी: दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया 21 वर्षीय युवक डूबा

वाराणसी: दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया 21 वर्षीय युवक डूबा

चार घंटे बाद मिला शव

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, चांदपुर ग्राम पंचायत निवासी विशाल (21), पुत्र बंशु, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान चारों दोस्त हंसी-मजाक करते हुए गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक चारों डूबने लगे। तीन युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि विशाल गहरे पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। चांदपुर के प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद टीम करीब चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पहुंचने के बाद एनडीआरएफ ने करीब 40 मिनट तक सर्च अभियान चलाकर विशाल का शव बरामद कर लिया।

शव बाहर निकलते ही घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र : मुख्यमंत्री ने जिले को दी 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *