पीडब्लूडी के कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त

पीडब्लूडी के कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त

विवादित जमीनों का आपसी सहमति से कराएं निस्तारण

वाराणसी (जनवार्ता) । जनपद में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के तहत स्वीकृत सड़कों, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नव निर्माण एवं लघु सेतु परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण या जमीन संबंधी विवाद हैं, उनका समाधान संबंधित किसानों और काश्तकारों से संवाद स्थापित कर आपसी सहमति के आधार पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दी जाए।

डीएम ने राजस्व संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से भूमि विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि समयबद्धता के साथ गुणवत्ता मानकों का भी पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   आधी रात बहू के कमरे में मिला युवक, थाने में चला घंटों पंचायत का दौर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *