कैमूर में बीट और स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग शुरू, अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर

कैमूर में बीट और स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग शुरू, अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर

भभुआ (जनवार्ता)। कैमूर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने बीट पुलिसिंग और स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग की नई व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों में यह अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है।

rajeshswari


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और कुदरा थाना क्षेत्रों को अलग-अलग बीट में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बीट में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि क्षेत्रवार निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


नई व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी प्रतिदिन रात में पैदल गश्त करेंगे। इस दौरान बैंक, एटीएम, आभूषण की दुकानों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस का मानना है कि पैदल गश्ती से क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ेगी और चोरी, लूट समेत अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
बीट गश्ती की निगरानी के लिए विशेष चेकिंग टीम भी गठित की गई है, जो समय-समय पर गश्ती दलों की कार्यप्रणाली की जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस केंद्र की ओर से भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे, जिससे पुलिसकर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।


नियमित गश्ती और ईआरवी बाइक पेट्रोलिंग के साथ अब भभुआ, मोहनिया और चैनपुर थाना क्षेत्रों में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक सादे लिबास में स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग भी की जाएगी। इस दौरान चौक-चौराहों पर वाहन जांच के साथ स्मैक तस्करों, जुआ अड्डों और नशे से प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीट आधारित पैदल गश्ती और सादे लिबास में बाइक पेट्रोलिंग का संयुक्त मॉडल अपराध नियंत्रण में प्रभावी साबित होगा। यदि इसके सकारात्मक परिणाम मिले तो भविष्य में इस व्यवस्था का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   महानिदेशक कारागार ने केन्द्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *