मौसम ने रोका बीएचयू का शिखर अभियान

मौसम ने रोका बीएचयू का शिखर अभियान

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पर्वतारोहण केंद्र का 14 सदस्यीय दल हिमाचल प्रदेश की 17,352 फीट ऊंची माउंट फ्रेंडशिप पीक के शिखर से करीब 300 मीटर पहले खराब मौसम के कारण वापस लौट आया। भारी हिमपात और बारिश के चलते सुरक्षा को देखते हुए अभियान रोकना पड़ा।

rajeshswari


पर्वतारोहण केंद्र के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षक बलराम यादव और शिवनारायण यादव के नेतृत्व में दल ने मनाली से शोलंग, धुंधी और बकरथाज होते हुए व्यास कुंड के पास पहला शिविर लगाया। यहां स्नो क्राफ्ट और आइस क्राफ्ट का प्रशिक्षण लेने के बाद 15,500 फीट पर एडवांस बेस कैंप स्थापित किया गया।
25 जून की रात दल अंतिम शिखर आरोहण के लिए रवाना हुआ और लगभग 16,400 फीट तक पहुंच गया। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हिमपात व बारिश शुरू हो गई। जोखिम बढ़ने पर दल ने सुरक्षित लौटने का निर्णय लिया। खराब मौसम के कारण एक विदेशी दल सहित दो अन्य पर्वतारोहण दलों को भी वापस लौटना पड़ा।


प्रो. सिंह ने बताया कि तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के कारण दल के सदस्यों को ऊंचाई पर एक्यूट माउंटेन सिकनेस के हल्के लक्षणों को छोड़कर कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई। अभियान में स्थानीय शेरपा गाइड, प्रशिक्षकों, पूर्व पर्वतारोहियों और नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रवि गंगवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वाराणसी लौटने पर छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह ने अभियान दल का स्वागत कर उनके साहस और अनुशासन की सराहना की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी जंक्शन पर आवारा गोवंशों  की धर पकड़ को चला अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *