टीईटी: कैंट स्टेशन पर होल्डिंग एरिया तैया

टीईटी: कैंट स्टेशन पर होल्डिंग एरिया तैया

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के मद्देनजर नगर निगम ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया (विश्राम क्षेत्र) बनाया है। यहां बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के बैठने के लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। साथ ही नियमित साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

rajeshswari


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जलकल विभाग के महाप्रबंधक को जिले के सभी 68 परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों को परीक्षा अवधि में लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़े   नींद की झपकी से बेकाबू हुआ ट्रेलर, डिवाइडर तोड़कर दुर्घटनाग्रस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *