मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, नितिन गडकरी को मिल सकती है अतिरिक्त जिम्मेदारी

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, नितिन गडकरी को मिल सकती है अतिरिक्त जिम्मेदारी

नई दिल्ली (जनवार्ता) । केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट विस्तार और भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर सकते हैं। हालांकि, सरकार या भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
चर्चाओं के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मौजूदा मंत्रालय के साथ एक और महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी अटकलें हैं कि उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

rajeshswari


सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का नाम संभावित दावेदारों में चर्चा में है। साथ ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नई जिम्मेदारी दिए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


इधर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में भाजपा महासचिव बी.एल. संतोष भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इसमें संगठन की नई टीम, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति और संभावित कैबिनेट फेरबदल जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि पार्टी ने बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया है।


राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और रवनीत सिंह बिट्टू के नाम इस संबंध में सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिट्टू को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे के बाद उनके स्थान पर भी नए चेहरे को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का एडीजी  ने किया निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *