मंगलवार को काशी पहुंचेंगे सीएम योगी

मंगलवार को काशी पहुंचेंगे सीएम योगी

करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी (जनवार्ता) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार काशी पहुंचेंगे। शाम 6:05 बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे।

rajeshswari

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री में डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। विवाह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 7:10 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।

बुधवार सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से चांदमारी स्थित अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक वह बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित करेंगे।

इसके बाद वह पुलिस लाइन हेलिपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगे और मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

दोपहर 12:05 बजे से 1 बजे तक अष्टभुजा अतिथि गृह में विंध्याचल मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा नए विकास कार्यों की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में धार्मिक, सामाजिक तथा विकास कार्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। शिक्षकों की स्वास्थ्य सुविधा और छात्रवृत्ति राशि के सीधे ट्रांसफर को लेकर यह कार्यक्रम विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज में तालाब बना मौत का कारण, चार मासूमों की डूबकर हुई मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *