हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चालक फरार

हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चालक फरार

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत कनेरी गांव गेट के सामने सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर कुरौना निवासी गुलप्शा बेगम (32) अपने भतीजे खुर्शीद आलम के साथ बाइक से वाराणसी के लोहता बाजार दवा लेने जा रही थीं। सुबह करीब 10:30 बजे मोहनसराय चौराहे के पास कनेरी गेट के सामने हाईवे पर बाइक का हैंडल एक ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।

हादसे में पीछे बैठीं गुलप्शा बेगम सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा खुर्शीद आलम बाल-बाल बच गया।

सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े   कचहरी परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का विरोध, लगाए गए नारे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *