सुभासपा युवा मंच ने चोलापुर थाने का किया घेराव

सुभासपा युवा मंच ने चोलापुर थाने का किया घेराव

गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वाराणसी (जनवार्ता) । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (युवा मंच) के वाराणसी जिलाध्यक्ष विशाल चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और राजभर समाज के लोगों ने चोलापुर थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकगायक संजय यदुवंशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

rajeshswari


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गायक द्वारा महाराजा लाखन राजभर के इतिहास और राजभर समाज से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए एक गीत जारी किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।


जिलाध्यक्ष विशाल चौबे ने कहा कि किसी भी समाज के महापुरुषों, इतिहास और अस्मिता के साथ छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान अवधेश राजभर, सोनू राजभर, शशि सिंह, आशीष चौबे, सरोज राजभर, आकाश राजभर, अंकित गिरी बाबा, राहुल राजभर, कमला राजभर (प्रधान), राजकुमार राजभर, सोनू राय सहित सुभासपा के कार्यकर्ता एवं राजभर समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   एनडीआरएफ : बचाव कार्यों की तैयारी पूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *