नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी और आभूषण हड़पने के मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी और आभूषण हड़पने के मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर थाना पुलिस नेबी नाबालिग बालिका के साथ यौन शोषण, आपराधिक धमकी और कपटपूर्वक आभूषण हड़पने के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन के निर्देशन एवं एडीसीपी काशी के पर्यवेक्षण में चितईपुर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 165/2026 में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में कंदवा, मंडुवाडीह निवासी विशाल कुमार (28 वर्ष), डिहवा, मंडुवाडीह निवासी विवेक यादव उर्फ विक्की (29 वर्ष) तथा 32 वर्षीय एक महिला शामिल हैं। महिला को 8 जुलाई की रात विवेकानंदपुरम कॉलोनी से तथा दोनों पुरुष आरोपियों को 9 जुलाई को चितईपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4(2) एवं 16/17 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र खनन हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 5 मजदूरों के शव बरामद, 45 घंटे से जारी बचाव कार्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *