बड़ागांव पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और दस्तावेज वाले वाहनों पर की कार्रवाई

बड़ागांव पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और दस्तावेज वाले वाहनों पर की कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातों महुआ के पास हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार बाजीराव के नेतृत्व में गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ यादव तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

rajeshswari

पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

हल्का प्रभारी सुनील कुमार बाजीराव ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए क्षेत्र में ऐसे अभियान लगातार चलाने की मांग की।

इसे भी पढ़े   48 मिनट में प्रयागराज, 2 घंटे में दिल्ली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *