गुरुग्राम : पुलिस मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम : पुलिस मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार देर रात पुलिस और दीपक नांदल गैंग के बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गैंग के चार शूटर मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित ए-ब्लॉक की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के शूटरों ने एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे विशाल बेरी को उनके घर में बंधक बना रखा है और उनसे कई करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद चार बदमाश ढेर हो गए, जबकि एक घायल अवस्था में पकड़ा गया।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने चार शूटरों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस अपहरण और रंगदारी के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   बनकट गांव में चोकर गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *