ट्रकों के टायर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को दबोचा

ट्रकों के टायर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को दबोचा

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों के टायर चोरी करने की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ऑटो तथा टायर खोलने का पाना बरामद किया है। पुलिस ने बरामद ऑटो को सीज कर आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात सुरही अंडरपास के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से टायर खोलने का पाना और चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाला ऑटो बरामद हुआ। इस संबंध में थाना फूलपुर पर धारा 313 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और संगठित गिरोह बनाकर तीन पहिया ऑटो से विभिन्न थाना क्षेत्रों में रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय हाईवे पर खड़े ट्रकों एवं अन्य वाहनों के टायर चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे और प्राप्त रकम आपस में बांट लेते थे। घटना वाले दिन भी वे करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में टायर चोरी की योजना बनाकर रेकी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अवधेश उर्फ आर्यन कुमार निवासी आदर्श नगर, महमूरगंज (हाल पता सीतापुर, बड़ागांव), अमित यादव निवासी कोईरीपुर मोड़, थाना बड़ागांव तथा इन्द्रजीत राजभर निवासी खरगपुर, थाना सिंधोरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अवधेश के विरुद्ध भेलूपुर थाने में पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े   50 हजार के इनामिया शुभम जायसवाल समेत 4 पर लुकआउट सर्कुलर जारी

इस कार्रवाई को करखियांव चौकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम सिंह यादव तथा कांस्टेबल रविशंकर भारद्वाज, संजय सरोज और ज्ञानू सिंह की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस आरोपितों के आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में हुई टायर चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *