फर्जी पासपोर्ट पर शारजाह जा रहा अफगान नागरिक वाराणसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट पर शारजाह जा रहा अफगान नागरिक वाराणसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर इमिग्रेशन जांच के दौरान फर्जी भारतीय पासपोर्ट के सहारे शारजाह जाने का प्रयास कर रहे एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की सूचना पर फूलपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी-शारजाह उड़ान (IX-183) की इमिग्रेशन जांच के दौरान एक संदिग्ध यात्री को रोका गया। जांच में उसकी पहचान अफगानिस्तान के गजनी निवासी अब्दुल रहमान ताराकी के रूप में हुई, जिसने रहमान शाह के नाम से फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवा रखा था।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी वर्ष 2019 में मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर भारत आया था। वीजा समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से यहीं रह रहा था। भारत में रहने और विदेश यात्रा के लिए उसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुंबई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था।


आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाणपत्र, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, दो सोने की अंगूठियां, कलाई घड़ी, 750 अमेरिकी डॉलर, 2255 यूएई दिरहम, 2060 अफगानी मुद्रा और 3110 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस सभी दस्तावेजों और बरामद सामान की जांच कर रही है।


फूलपुर थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पासपोर्ट अधिनियम और आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   बड़ागांव : चोरी हुए मोटर और टूल्लू पंप के साथ चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *