डॉ. राम अधार जोसफ बने किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

डॉ. राम अधार जोसफ बने किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चंदौली (जनवार्ता)। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता डॉ. राम अधार जोसफ को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

rajeshswari

डॉ. राम अधार जोसफ तीन बार समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। वह पूर्व पीसीसी सदस्य, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, चकिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा सोनभद्र के जिला समन्वयक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें किसान हितों के लिए संघर्ष करने वाले जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है।

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा तथा संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम अधार जोसफ ने कहा कि “चंदौली धान का कटोरा है और किसानों के अधिकारों की लड़ाई पहले की तरह आगे भी पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।”

इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, पीसीसी सदस्य डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिनाथ उपाध्याय, जिला प्रवक्ता विजय त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह भवानी, तौफीक खान, राकेश सिंह, चंद्रशेखर तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. जोसफ को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: मिर्जामुराद में कबाड़ी दुकान से चोरी के 4 कटे इंजन बरामद, मालिक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *