कैंट स्टेशन पर दो युवकों से 1.95 करोड़ के सोने-हीरे के आभूषण बरामद, जांच तेज

कैंट स्टेशन पर दो युवकों से 1.95 करोड़ के सोने-हीरे के आभूषण बरामद, जांच तेज

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग के दौरान जीआरपी ने प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 से दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास से करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में दोनों युवक गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।

rajeshswari


बरामद आभूषणों में डायमंड जड़ी घड़ी, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। मामले की जानकारी तत्काल आयकर विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम भी जांच में जुट गई।


जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, आभूषणों के स्वामित्व, परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और उनके स्रोत की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आभूषणों का परिवहन सभी नियमों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद आभूषणों का किसी चोरी या अन्य आपराधिक मामले से कोई संबंध तो नहीं है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़े   बिहार में शराब बेचने जा रहे युवक को चंदौली पुलिस ने पकड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *