बीएचयू ने लोकगायिका सरोज वर्मा को ‘कौस्तुभ रत्न सम्मान’ से किया सम्मानित

बीएचयू ने लोकगायिका सरोज वर्मा को ‘कौस्तुभ रत्न सम्मान’ से किया सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी की वरिष्ठ लोकगायिका सरोज वर्मा को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय की ओर से प्रतिष्ठित ‘कौस्तुभ रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान तीन दिवसीय लोकगीत कार्यशाला ‘लोक के रंग (भोजपुरी लोकसंगीत में वैविध्य)’ के समापन समारोह में पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में प्रदान किया गया।

rajeshswari


संगीत एवं मंच कला संकाय की ओर से स्थापित कौस्तुभ रत्न सम्मान उन प्रतिष्ठित कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी क्रम में इस वर्ष लोकगायिका सरोज वर्मा को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।


सम्मान ग्रहण करने के बाद सरोज वर्मा ने कहा कि कार्यशाला में संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भागीदारी की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की लगभग शत-प्रतिशत उपस्थिति रही और समापन समारोह में विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान सीखे गए भोजपुरी लोकगीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का लोकसंगीत के प्रति बढ़ता रुझान इस परंपरा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। यदि लोकगीतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास इसी तरह जारी रहे, तो हमारी समृद्ध लोकसंगीत विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित बनी रहेगी।

इसे भी पढ़े   पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *