मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर सीवर का पानी

मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर सीवर का पानी

एनएचआई की कार्यशैली पर उठे सवाल

वाराणसी (जनवार्ता) । मोहनसराय चौराहा स्थित अदलपुरा मार्ग पर हाईवे के सीवर के बदबूदार पानी के जलभराव से राहगीरों, स्थानीय लोगों और माता शीतला धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इस स्थिति के लि

rajeshswari

ए एनएचआई विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे किनारे का नाला ओवरफ्लो होने से सर्विस रोड पर पानी भर रहा था। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले एनएचआई के कर्मचारियों ने जेसीबी से अदलपुरा मार्ग पर नाली खोदकर हाईवे का सीवरयुक्त पानी इसी सड़क की ओर मोड़ दिया। इसके बाद से सड़क पर काला और दुर्गंधयुक्त पानी जमा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।

अदलपुरा धाम स्थित माता शीतला मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर फैली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का बैठना भी दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि एनएचआई विभाग अधूरी और अव्यवस्थित तरीके से खोदी गई नाली को तत्काल दुरुस्त कर सड़क पर बह रहे सीवर के पानी की निकासी सुनिश्चित करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक-दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नाले को बंद कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़े   एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जमीन मामले में हाईकोर्ट का स्टे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *