कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर व गंगा तट पर पहुंचे अधिकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर व गंगा तट पर पहुंचे अधिकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सावन माह की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा। खंड विकास अधिकारी  शिवनारायण सिंह एवं एडीओ पंचायत प्रभारी अशोक राजभर ने कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर तथा गंगा किनारे पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rajeshswari

इस दौरान बीडीओ शिवनारायण सिंह ने मंदिर परिसर की सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने गंगा तट पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और पुजारियों की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर ग्राम सचिव उपेंद्र दीक्षित, निखिल पटेल और अमित वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे बीडीओ ने  कहा कि समय पर तैयारियाँ पूरी करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश भी दिया।इस मौके पर चोलापुर के बीडीओ ने भी मौजूद कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अन्य ग्रामीण व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   काशी विद्यापीठ में एबीवीपी का प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *