राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे 44 मामले

राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे 44 मामले

अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान एवं आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 44 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें घरेलू हिंसा और भूमि विवाद से संबंधित थीं।

rajeshswari

जनसुनवाई के दौरान अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों की गंभीरता से जांच कर उनका समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजते हुए उन्होंने अधिकारियों को मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर्स, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, संरक्षण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   युवा कांग्रेस के ‘जनाक्रोश मार्च’ को पुलिस ने रोका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *