टीजीटी परीक्षा में साल्वर गैंग के जरिए धोखाधड़ी करने वाला  आरोपी गिरफ्तार

टीजीटी परीक्षा में साल्वर गैंग के जरिए धोखाधड़ी करने वाला  आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा में साल्वर गैंग के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में थाना चेतगंज पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा पास कराने के लिए साल्वर गैंग की मदद ली थी।

rajeshswari

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/2026 में वांछित आरोपी अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी ग्राम एकसार पिपरौली, थाना उभाव, जनपद बलिया को 28 जुलाई 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया।

मामले में थाना चेतगंज पर धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 की धाराओं 4, 7, 13(2), 13(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने टीजीटी परीक्षा में पास कराने के लिए साल्वर गैंग की मदद से अन्य व्यक्ति को बैठाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी लहरतारा विक्रम शाण्डिल्य, चौकी प्रभारी चेतगंज वैभव शुक्ला तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रशांत तिवारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: अवैध संबंध के शक में पति ने मफलर से कसकर ली पत्नी की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *