घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वाराणसी/चोलापुर। चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा नेहिया में चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक सूर्यकांत पांडे के घर के सामने खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक को देर रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली।

पीड़ित ने चोलापुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई एवं बाइक बरामद करने की मांग की है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए, जिससे ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   कल्लीपुर में लैंड पुलिंग को लेकर VDA का निरीक्षण, किसानों से संवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *