जमुई में 150 करोड़ से बनेंगे दो पुल
पटना (जनवार्ता)। बिहार सरकार ने जमुई जिले में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से दो नए पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पहली परियोजना के तहत एनएच-333ए पर खैरा-सोनो मार्ग के नरियाना घाट में किउल नदी पर 93.83 करोड़ रुपये की लागत से नया आरसीसी पुल बनाया जाएगा। वहीं, मांगोबंदर क्षेत्र में सुकनर नदी पर पुराने पुल के स्थान पर 55.96 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पुल का निर्माण होगा।

