बरेका में एक अधिकारी सहित 19 कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

बरेका में एक अधिकारी सहित 19 कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

महाप्रबंधक ने कर्मयोगियों के योगदान को किया नमन

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी एवं 19 कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी द्वारा महाप्रबंधक का पौधा भेंटकर स्वागत करने के साथ हुआ। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सहायक वित्त सलाहकार राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के कुल 20 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद तथा कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   जंसा में जनहित संकल्प पार्टी का चुनावी कार्यालय खुला

इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बरेका उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने अधिकारियों, सहकर्मियों एवं बरेका परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में बरेका के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राज कुमार गुप्ता ने किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *