महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

गाजीपुर (जनवार्ता)। गहमर थाना क्षेत्र के खेमनराय पट्टी स्थित बभनिया इनार के पास महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अशोभनीय हरकतें कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और महिलाओं में असहजता का माहौल था।

rajeshswari


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से समर्थ सिंह (24), निवासी गहमर पट्टी परमाराय, थाना गहमर को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ थाना गहमर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   हरियाली पर कुल्हाड़ी, करधना में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *