महिला से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महिला से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वाराणसी (जनवार्ता) । सारनाथ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को एक महिला ने थाना सारनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे काम दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना का वीडियो बनाकर बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चौकाघाट काली मंदिर के पास, थाना जैतपुरा निवासी विक्की चौहान (27) के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट तथा आईटी एक्ट की धारा 67ए सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   हरिद्वार : मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *