फिल्म बनाने के नाम पर 78.20 लाख की ठगी का आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

फिल्म बनाने के नाम पर 78.20 लाख की ठगी का आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वाराणसी  (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना पुलिस ने फिल्म निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को करीब चार वर्ष बाद महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

rajeshswari

थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 26 अप्रैल 2022 को रुस्तमपुर, थाना चौबेपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके भाई वीरेंद्र यादव की फर्म से फिल्म बनाने के नाम पर 78 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (आपराधिक न्यास भंग) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई जिले के अंधेरी स्थित वीरदेसाई रोड क्षेत्र से आरोपी जसवंत (47) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े   अक्षर का ऑलराउंड कमाल, भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *