सोता पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, शराब के नशे में घर से झगड़ा कर आया था

सोता पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, शराब के नशे में घर से झगड़ा कर आया था

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब सात बजे सोता पुल राजा बाबू पुत्र बबलू प्रजापति निवासी मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष शराब के नशे में घर से झगड़ा करके आकर सोता पुल से गंगा नदी में कूद गया।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और घर में हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर उसने नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है, तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   गौरा बाजार के पास ट्रैक्टर ने नाबालिग को रौंदा, गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई की; दोनों घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *