सावन के दूसरे शनिवार पर खिचड़ी प्रसाद और शीतल जल का वितरण

सावन के दूसरे शनिवार पर खिचड़ी प्रसाद और शीतल जल का वितरण

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के दूसरे शनिवार को संकल्प संस्था की ओर से चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने खिचड़ी प्रसाद और शीतल जल वितरण किया गया।

rajeshswari

संकल्प अन्न क्षेत्र के सेवा अभियान के 225वें सप्ताह में श्रद्धालुओं, राहगीरों और जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की शुरुआत भगवान संकटमोचन हनुमान को भोग अर्पित कर हुई। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि सावन सेवा, संयम और समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्रो. रामजी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मृदुलारानी अग्रवाल समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   काशी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *