रेलवे के लंबित विधिक मामलों के जल्द निस्तारण पर जोर, कब्जे हटाने के निर्देश

रेलवे के लंबित विधिक मामलों के जल्द निस्तारण पर जोर, कब्जे हटाने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद शुक्ला ने शनिवार को भारतेंदु सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ लंबित विधिक मामलों को लेकर बैठक की। उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन मामलों का जल्द निस्तारण कराने के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश दिए।

rajeshswari


अपर महाप्रबंधक ने रेलवे की जमीन पर हुए कब्जों को हटाने पर जोर देते हुए कहा कि कब्जे से जुड़े मुआवजे के मामलों में रेलवे स्तर से पहल की जाएगी, ताकि विवादों का समाधान हो सके। ठेकेदारों से जुड़े विवादों में भी रेलवे का पक्ष मजबूती से रखते हुए निस्तारण की प्रक्रिया तेज करने को कहा।
बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रथम शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय विनीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम : लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ पर विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *