गंगा में कूदे बुजुर्ग, एनडीआरएफ व पुलिस कर रही तलाश
चौबेपुर (जनवार्ता)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर सोता घाट पर सोमवार को एक बुजुर्ग के गंगा नदी में कूद जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुस्तफाबाद निवासी बाबू नंदन (लगभग 70 वर्ष) ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव की तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीमारी से परेशान थे, हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर एसीपी सारनाथ ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मौके पर एनडीआरएफ की टीम और थाना प्रभारी मौजूद हैं और गहनता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी नदी की खोजबीन की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का कहीं पता नहीं चल सका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।


