प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों की बिक्री पर रोक की मांग

प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों की बिक्री पर रोक की मांग

वाराणसी (जनवार्ता) । 15 अगस्त से पहले हिन्दू जनजागृति समिति ने प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन से कानूनों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। समिति ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम पिंडरा कुंदन राज कपूर और सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत सिंह को ज्ञापन सौंपा।

rajeshswari

समिति ने कहा कि प्लास्टिक के झंडे बाद में सड़कों, कूड़ेदानों और नालियों में पड़े मिलते हैं, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान होता है। समिति ने भारतीय ध्वज संहिता और संबंधित कानूनों के प्रभावी पालन के साथ लोगों में जागरूकता अभियान चलाने की मांग की।

इसे भी पढ़े   बीएचयू में प्राचीन मानव इतिहास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *