पत्नी से कहासुनी के बाद युवक की मौत, कमरे में मिला शव

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक की मौत, कमरे में मिला शव

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी फैल गई। उसका शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

मृतक की पहचान रविंद्र गौड़ के बड़े पुत्र राजू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजू मजदूरी के साथ निजी नौकरी भी करता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है और परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पत्नी से नाराजगी के बाद वह मायके चली गई थी। राजू उसे मनाकर कुछ दिन पहले ही घर वापस लाया था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह राजू का शव कमरे में मिला।

सूचना पर पीआरवी के साथ फूलपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   बाइक-ऑटो की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *