सीएमओ ने संभाला मोर्चा, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

सीएमओ ने संभाला मोर्चा, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

वाराणसी (जनवार्ता)। नवागत सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन ही स्वास्थ्य सेवाओं और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा शुरू कर दी। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

rajeshswari


सीएमओ कार्यालय में एंबुलेंस सेवा, जननी सुरक्षा योजना, टेली रेडियोलॉजी, मोबाइल मेडिकल और न्यूरोसिटी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की जा रही है। बुधवार को एंबुलेंस सेवा को प्राथमिकता देते हुए नोडल एजेंसी के साथ बैठक कर एडवांस लाइफ सपोर्ट व्यवस्था की समीक्षा की गई।


जिले में 102 नंबर की 38 और 108 नंबर की 28 एंबुलेंस संचालित हैं। इसके अलावा पांच जीवन रक्षक प्रणालियों से लैस एंबुलेंस भी सेवा में हैं। सीएमओ ने कहा कि एंबुलेंस की समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉक ड्रिल कर टाइमलाइन की जांच की जाएगी।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर पूर्व में हुई लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएमओ मुकेश कुमार को लापरवाही के मामले में शासन ने निलंबित कर जांच बैठाई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों में तेजी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *