फोर्ड हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा

फोर्ड हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के समीप स्थित फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिवार ने अस्पताल के चिकित्सकों और प्रबंधन पर उपचार में कथित लापरवाही बरतने तथा सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

rajeshswari

राजातालाब तहसील में अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, उनकी चाची को पथरी के उपचार के लिए बुधवार को फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, महिला पहले से हृदय संबंधी बीमारी से भी पीड़ित थीं।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से उपचार की प्रक्रिया तथा मौत के कारणों को लेकर सवाल किए। परिवार ने उपचार में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

परिजनों ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े   2045 मरीजों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *